Republic Day Speech in Hindi, 26 जनवरी भाषण

Republic Day Speech in Hindi, 26 जनवरी भाषण

सर झुका कर करूं मैं सजदा
संविधान लिखने वालों को
श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं
वतन पर मिटने वालों को

सर्वप्रथम गणतंत्र के संस्थापकों को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हुँ।

याद करता हूं उन देशभक्तों को जिनकी कुर्बानी से हमें आजादी मिली।

आज के इस खास उत्सव में आए हुए अतिथियों,बच्चों,बुजुर्गों और नारी शक्ति को प्रणाम करता हूं। हमारे संविधान के सम्मान में आज के दिन हम एकत्रित हुए हैं, ये हमारे लिए गौरव की बात है।

लम्बे संघर्ष के बाद आजादी मिली। आजादी के बाद राष्ट्र को चलाने के लिए कानून व्यवस्था की जरूरत थी। डॉ राजेन्द्र प्रसाद, भीमराव आंबेडकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, जवाहरलाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद जैसी विभूतियों ने संविधान सभा बनाई। अनेक सभाएं हुई और 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन का समय लगने के बाद 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान तैयार हुआ।

26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ। इस दिन भारत देश पूर्ण रूप से स्वतंत्र हुआ।संप्रभु बना।हर नागरिक को स्वतंत्रता, समानता के अधिकार मिले।

वतन के लिए शहीद हुए देशभक्तों ने एक सपना संजोया होगा कि अपना वतनअमन चैन,भाईचारे की मिसाल बने।

इसके बाद गणतंत्र के संस्थापकों ने भी यह सपना लिया कि हमारे देश में व्यवस्था बनी रहे। हर भारतवासी अपने अधिकारों का के साथ-साथ कर्तव्यों को भी ना भूले।

लेकिन आज शायद उनका सपना साकार नहीं हो पाया।आज मुझे अधिकार है धर्म की स्वतंत्रता का लेकिन मेरा कर्तव्य बनता है कि मैं धर्म का विभाजन ना करूं,धर्म की राजनीति ना करूं। मुझे अधिकार है धरना,हड़ताल करने का लेकिन मेरा एक कर्तव्य भी है कि सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान ना करुं।

आज हमारे देश में इस प्रकार की सोच विकसित होनी जरूरी है तभी संविधान का सम्मान होगा

मात्र तिरंगा फहराने से,एकत्रित होकर मनोरंजन करने से ,प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित करने से संविधान का सम्मान कभी नहीं हो सकता।

आज जरूरत है हमें स्वयं को बदलने की।देश में व्यवस्था कायम करने के लिए जब एक एक व्यक्ति की सोच बदलेगी तभी देश बदलेगा।

आओ हम हमारी कानून व्यवस्था, हमारे संविधान का पालन करें और ऐसा संकल्प लें जिससे मानव मानव में कोई भेद भाव ना हो,सार्वजनिक सम्पति की सुरक्षा हो और हम देश में व्यवस्था बनाने की और अग्रसर रहें।

आजादी से जीना आसान होगा
यहाँ हर जाति धर्म समान होगा
सपना था कानून लिखने वालों का
की हर भारतवासी इंसान होगा

जय हिंद
जय भारत

Video

यह भी पढ़ें

  1. विद्यार्थी विदाई समारोह की शायरी | Vidai Shayari | 25+ Amazing Shayari and Speech in Hindi for Farewell
  2. Welcome Letter Shayari in Hindi | अभिनन्दन पत्र शादी शायरी
  3. Happy Birthday Shayari | जन्मदिन शायरी
  4. 15+ Shayari on Women’s Empowerment in Hindi | नारी बेटी शायरी भाषण
  5. Happiness Shayari | खुशी शायरी

2 thoughts on “Republic Day Speech in Hindi, 26 जनवरी भाषण”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.