गणेश महोत्सव स्क्रिप्ट | Ganesh Chaturthi Anchoring script

Share the Post

भारत देश विभिन्नता में एकता का प्रतीक माना जाता है। भारत के लोग भिन्न-भिन्न रीति रिवाजों और आस्थाओं के साथ अपने त्यौहार मनाते हैं।

महाराष्ट्र में गणेश उत्सव (ganesh chaturthi) का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यहां के लोगों में गणेश के प्रति इतनी आस्था होती है की‌ 11,12 दिन के इस त्यौहार पर पूरा महाराष्ट्र रंग जाता है। राजस्थान ,गुजरात, मध्य प्रदेश में भी कहीं-कहीं लोग गणेश महोत्सव मनाते हैं।

सबसे पहले गणेश चतुर्थी के दिन गणेश की मूर्ति लगते हैं और धूप,दीप और पुष्पों से भगवान गणेश की आराधना करते हैं। सुबह शाम यह पूजा गणेश विसर्जन तक चलती है।

कुछ लोग गणेश चतुर्थी के तीसरे, पांचवें या सातवें दिन विसर्जन कर देते हैं। कुछ लोग इसे अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन करते हैं। इस बार 2024 में 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है। इस दिन भगवान गणेश के उपासक व्रत भी रखते हैं।

बताया जाता है कि अगर श्रद्धा से गणेश चतुर्थी की पूजा और नियमानुसार विसर्जन किया जाए तो देव गणेश संकट से रक्षा करते हैं और रुके हुए कार्य चलने लगते हैं। गणेश महोत्सव पर विसर्जन के समय के लिए लिखी गई यह मंच संचालन स्क्रिप्ट है जो आप तैयारी के साथ बोलिए।

Ganesh visarjan Manch sanchalan script

सबसे पहले आप सभी को गणेश उत्सव (ganesh chaturthi) की हार्दिक शुभकामनाएं। गणेश चतुर्थी को गणपति की भव्य मूर्ति स्थापित करके हमनें 5,6 दिन पूजा आराधना की। रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान गजानंद सभी के जीवन में सुख समृद्धि की बरसात करे।

आज हम अपने देवों को देव गणेश को विदाई देंगे। गणेश विसर्जन से पहले गणपति बप्पा से जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए प्रार्थना करें।

मुस्कुराती जिंदगानी चाहिए
शब्द की जागृत कहानी चाहिए
सारी दुनिया अपनी हो जाती है
बस मेरे गणपति की मेहरबानी चाहिए

एक बार जोरदार तालियों के साथ सिद्धि विनायक के इस दरबार को भक्तिमय में करेंगे।
भगवान गणेश की पूजा करने से करियर और कारोबार को नया आयाम मिलता है। भगवान गणेश की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

इसी मंगल कामना के साथ हमारे चेयरपर्सन आदरणीय श्री….. जी का अभिनंदन करते हैं। आपका साथ और प्यार पाकर हम बहुत खुश हैं। भगवान गणपति आपके जीवन में भी हमेशा सुख समृद्धि रखे।

शुभ दिन का सत्कार करते हैं
पावन मन से ध्यान करते हैं
सबकी ख़ुशी में हो मेरी ख़ुशी
आओ प्रभु का गुणगान करते हैं।

2 मिनट के लिए भगवान गजानंद की यह प्रार्थना चलेगी।एक बार हम लोग अपने-अपने जगह पर खड़े होंगे और प्रार्थना करेंगे कि अगले वर्ष फिर से गणपति आएं और हमारे जीवन को नई समृद्धि देकर जाएं। इस बार की आपकी कृपा अपार रही है। आप इसी तरह से कृपा बनाकर रखें। ऐसी प्रार्थना के साथ 2 मिनट के लिए साउंड पर प्रेयर बजेगी।

गजानंद की प्रार्थना या भजन
गजानंद की प्रार्थना या भजन समाप्त

आपके कर्म ही आपकी पहचान है
वरना एक नाम के तो हजारों इंसान है

सभी अपना-अपना स्थान ग्रहण करेंगे।

अतिथि उद्बोधन

अभी मैं हमारे आदरणीय मुख्य अतिथि महोदय कंपनी के चेयरपर्सन श्री……. जी से निवेदन करूंगा कि कृपया मंच पर आए और अपने शब्दों से हमारा मार्गदर्शन करें।

अतिथि उद्बोधन
अतिथि उद्बोधन समाप्त

खुशी के फूल उन्हीं के दिलों में खिलते हैं
जो आदमी की तरह आदमी से मिलते हैं

धन्यवाद सर
हम आशा करते हैं की आप इसी तरह से हमारे कार्यक्रम में शामिल होते रहेंगे।

अतिथि द्वारा तिलक, कुमकुम, दीप प्रज्ज्वलन, विदाई

अभी गणेश विसर्जन (ganesh chaturthi) की तैयारी होगी। जाने-अनजाने में हुई गलती के लिए क्षमा मांगे। विसर्जन से पहले प्रभु की आरती होगी और गजानंद की प्रिय चीज का भोग लगेगा। गणपति बप्पा आज के शुभ मुहूर्त में विदा होंगे।भगवान गणेश से अगले वर्ष आने की कामना करें।

विसर्जन से पहले भगवान गणेश की प्रतिमा के तिलक और दीप प्रज्वलन के लिए आदरणीय मुख्य अतिथि महोदय से अनुरोध करूंगा। आप अपने पवित्र हाथों से गजानंद भगवान को विदाई के लिए तैयार करें।

मन में गणपति का भाव हो तो बुद्धि आती है
जिस घर में तेरी पूजा हो वहां समृद्धि आती है
जीवन से सब बाधाओं को दूर करते हैं भगवान
तेरा गुणगान करने से रिद्धि सिद्धि आती है

बोलो गणपति बप्पा मोरया की जय


Share the Post

Leave a Comment