Bjp Party Election Speech In hindi |भारतीय जनता पार्टी भाषण

Share the Post

भारत की राजनितिक में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी एक अनूठी मिसाल कायम की है। केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की उपलब्धि हो या माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लगातार जीत, हर तरह से भारतीय जनता पार्टी ने देश में अपना असर छोड़ा है। बाकी राजनीति है। उतार चढ़ाव आते हैं ,गुण अवगुण भी होते हैं। बेशक आप किसी भी पार्टी से संबंध रखते हैं आप अपनी पार्टी के प्रति हमेशा श्रद्धा रखें।

मैं content writer और public speaking trainer हुं। मुझे निष्पक्ष रूप से हर पार्टी के कार्यकर्ताओं को सीखना होता है। भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न सभाओं के लिए भाषण हैं जो आप यहां से पढ़ सकते हैं। आप इन राजनीतिक भाषण में अपने विचार भी लिखिए। इनकी बोल बोलकर प्रेक्टिस कीजिए।ताकि आप मंच पर अच्छा भाषण दे सकें।

भाजपा के किसी अति विशिष्ट नेता का स्वागत कैसे करें

आज की चुनावी सभा में आपकी उपस्थिति मैं फिर से भगवा लहराता हुआ प्रतीत हो रहा है। आज इस सभा में एक जोश जुनून और भारतीय राजनीति में अनूठा परिवर्तन होता दिखाई दे रहा है।लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी up सहित पूरे भारत में एक दीर्घ काल तक शासन करेगी।

इसी कामना के साथ अब इस मंच पर एक ऐसी विभुति को बुला रहे हैं जिन्होंने अपने त्याग और समर्पण की राजनीति से विश्व में यश प्राप्त किया है।

जिनसे भारतीय राजनीति में नेतृत्व की नई परिभाषाओं ने जन्म लिया है।साहस और प्रेम के अनूठे सन्तुलन से उत्तरप्रदेश की जनता के हृदय में स्थान बनाया है। जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी को लम्बे अरसे के लिए एक नया लीडर दिया है।

आपकी तालियों की गड़गड़ाहट और भारत माता की गूंज के भारतमाता के एक योगी इस मंच पर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के अखण्ड स्तम्भ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी कृपया मंच पर आएं और जनता के नाम उद्बोधन दें

खास मिज़ाज से जाने जाते हैं जो
दुनिया में ऐसे लोग बहुत कम होते हैं
जो दिल में रहते हैं हरदम
उन्हीं की खिदमत में मस्तक नम होते हैं

भारतीय लोकतंत्र के इस पावन प्रांगण में हमारे उत्तरप्रदेश प्रांत के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी का हार्दिक अभिवादन करता हूँ।

कुशाग्र बुद्धि एवं प्रभावशाली छवि से सुशोभित हमारे मुख्यमंत्री जी ने उत्तरप्रदेश शासन में ही नहीं केंद्र तक निष्ठा भरी अपनी राजनीतिक छवि बनाई है इनका पुनः हमारे क्षेत्र……… की भूमि पर चरण डालने पर हार्दिक अभिनंदन का करता हूं।

महक उठा ये घर आंगन
जब से आप पधारे हैं
ऐसा एहसास होता है
जन्मों से आप हमारे हैं

भारत भूमि पर राजा जनक ,धर्मराज युधिष्ठिर जैसे न्यायकारी और जनकल्याणकारी राजा हुए।उस भूमि पर अब फिर से जनता ऐसे योगियों को अपना राजा स्वीकार कर रही है। ये भारतवर्ष के लिए गौरवमयी समय है।

यूँ ही नहीं इस देश में
खुशियों के चमन खिलतें है
जरा आँख उठाके देख ऐ विश्व
यहाँ दीप नहीं दिल जलतें हैं

अब मैं निवेदन करूँगा हमारे यहाँ से श्री…….का जो माननीय मुख्यमंत्री महोदय के मस्तक पर तिलक लगाकर सम्मान और नेतृत्व की प्रतीक पगड़ी पहनाएंगे।

नवयुग का आग़ाज़ है योगी
देशद्रोहियों का ईलाज है योगी
योगी है तो भारत माता की गूँज है
भारतवर्ष का सरताज़ है योगी

जब प्रजा भय के साये में जी रही हो वहाँ कभी राजनीति नहीं होती। ये सत्य है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी जी ने अपनी निर्भीकता से जड़ जमा चुके गुंडाराज को ख़त्म किया है।जो जनता के लिए सबसे बड़ा उपकार है।

भारतीय जनता पार्टी भाषण | महिला सभा राजनीति भाषण | Bjp Party Election Speech

महिलाओं की सभा के लिए भाषण

स्वदेश प्रेम का गीत सुनाती हुँ
सबको अपना मीत बनाती हुँ
देशहित में हो आचरण मेरा
ऐसी कोई रीत चलाती हुँ

सर्वप्रथम मां भारती के चरणों में प्रणाम करती हूँ।

अभी हाल ही में मंडी संसदीय सीट के उपचुनाव समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथि एवं राष्ट्रहित के लिए समर्पित भारतीय जनता पार्टी के प्रति आस्थावान कार्यकर्ताओं,माँ भारती के सदृश नारी शक्ति,असीम ऊर्जा से भरपूर युवा पीढ़ी का हार्दिक अभिनन्दन करती हूँ।

कहीं न कहीं आज हमने इस जनसमर्थन से एक विजय प्राप्त कर ली है।इसके लिए मंडी की समस्त जनता बधाई की पात्र है।

भारतीय जनता पार्टी ने हर भारतीय के दिल में देशभक्ति को पुनर्जीवित किया है।आज कई मुस्लिम देशों के नेता भारत की बीजेपी पार्टी और आरएसएस से ख़ौफ खाते हैं।क्योंकि भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक दल ही नहीं है एक राष्ट्रभक्ति है,राष्ट्र धर्म है,मानव धर्म है।

राष्ट्रप्रेम कि इसी भावना को अंगीकार करते हुए इस बार उपचुनाव में मंडी संसदीय सीट से एक ऐसे प्रत्याशी घोषित किए गए हैं जो कारगिल युद्ध के हीरो रहे हैं।जिन्होंने कारगिल युद्ध में विजयी पताका फहराई।

एक बार भारत माता के जयकारे के साथ जोरदार तालियों से स्वागत करेंगे हमारे माननीय प्रत्याशी कारगिल हीरो श्री………..

मनुष्य सामाजिक प्राणी है।इसे अपने सामान्य या विशिष्ट स्तर पर सम्मान की जरूरत होती है।श्री …. ने अपने सैन्य जीवन में श्रद्धा और समर्पण से कार्य किया।

इनमें राजनीति गुण और निष्ठा विद्यमान थी।जिस निष्ठा का इन्होंने ईमानदारी से पालन किया। जिससे इन्हें भारतीय जनता पार्टी में सम्मान और संगठन का साथ मिला।

किसी शायर ने सच कहा है

घर में एक हों तो
पड़ोसी भी एक हो जाता है
एक होने की ताकत को देख
दुश्मन भी नेक हो जाता है

जब देश को बाहरी ताकतों से निपटने की बात आती है तो आंतरिक सुरक्षा और एकजुटता की आवश्यकता होती है। आज हमें ऐसे ही जरूरत है एक दूसरे को आगे बढ़ाने की।साथ देने की।

आज भारतीय महिला में स्वावलम्बन और आत्मसम्मान की भावना जागी है।देश के वर्तमान शासन ने नारी शक्ति को सम्मान और बहन बेटियों की रक्षा का दायित्व लिया है।महामहीम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा की बदौलत नारी ने अपने वर्तमान को शक्तिशाली किया है।

ये मीरा की अमर भक्ति ज़हर से मर नहीं सकती
ये झाँसी वाली रानी है किसी से डर नहीं सकती
मदर टेरेसा, कल्पना हो या सानिया, मैरी
असम्भव क्या है दुनियां में जो नारी कर नहीं सकती

नारी में सर उठाने की हिम्मत आई है।एक नारी होने के नाते मैंने वर्तमान शासन व्यवस्था में नारी के प्रति सम्मान महसूस किया है।

नारी को दुनियां ने जब से सम्मान दिया है
नारी ने अपनी ताक़त को पहचान लिया है
अबला से बन गई है सबला देखो
सच है नारी ने जग पर बड़ा एहसान किया है

स्त्री को एक सच्चे विश्वास की जरूरत होती है। आज इस लोकतंत्र के प्रांगण में आई महिला शक्ति को मैं विश्वास दिलाती हूँ कि आप अपने प्रत्याशी का भावनाओं से साथ दीजिये।हम मिलकर एक एक परिवार के प्रति अपने दायित्वों को निभाएंगे।

आज समय की मांग है कि नारी को अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना होगा।जब जब महिला सशक्तिकरण हुआ है नारी ने अपनी अमोघ शक्ति को अभिव्यक्त किया है।आज देश के शासन को आपकी जरूरत है।

बिजली चमकती हैं तो आकाश बदल देती हैं
आंधी उठती हैं तो दिन रात बदल देती हैं
जब गरजती हैं नारी शक्ति तो
इतिहास बदल देती हैं.

मिलकर चलें तो दुर्गम यात्रा भी सुगम हो जाती है। मुझे विश्वास है इस उपचुनाव में विजय के लिए आपका एक एक वोट गिना जाएगा।और इस बात के लिए आह्वान करती हूँ की इस विजय दिवस पर हमारे क्षेत्र में महिला की शक्ति को और बढ़ावा मिलेगा।जिससे राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र धर्म का विकास हो।

इन 2 पंक्तियों के साथ अपनी वाणी को विराम देती हूँ

दुनिया के सब पीर पैगंबर
यही संदेश सुनाते हैं
प्रेम से मजलिस सजती है
नफरत से मरघट बनते हैं

धन्यवाद

Political speech for youth | BJP youth political speech | युवा राजनीतिक भाषण

भारतीय जनता पार्टी
चुनावी सभा युवा संबोधन
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
आपके कर्म ही आपकी पहचान है
वरना एक नाम के तो हजारों इंसान हैं

सबसे पहले भारतीय लोकतंत्र की इस पावन मंच पर आप सभी का अभिनंदन करता हूं, विधानसभा …… में आयोजित भाजपा चुनावी सभा में उपस्थित युवा पीढ़ी का स्वागत एवं अभिवादन करता हूं।

अपने विचार रखने से पहले भारतीय जनता पार्टी में युवा पीढ़ी की अटूट आस्था के लिए जोरदार तालियां चाहूंगा, जिन्होंने देश की स्वच्छ शासन व्यवस्था का जोरदार स्वागत किया है।

जनसेवा की नीति पर चलते हुए
भारतीय राजनिति में‌ अपना वजूद है
आज देश के विकास को देख लगता है
भारतीय जनता पार्टी की बुनियाद मजबूत है।

आज जरूरी है हम युवाओं को एक होने की इसके लिए हम युवा आगे लाएं। आज भाजपा सरकार में देश के नौजवानों में जागरूकता आई है। देशभक्ति की भावना और हित अहित को लेकर युवा कुछ करना चाहता है। मुझे ये बात कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं है की माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के शासनकाल के दौरान राजनीति में युवाओं की अद्भुत रुचि देखने को मिली है।

भारत में युवाओं की जनसख्या ज्यादा है और युवाओं को अगर सही दिशा मिल जाए तो युवा देश के शासन का हिस्सा बनता है। उत्तरप्रदेश के साथ साथ केंद्र में भाजपा के शासनकाल में युवाओं का विश्वास मजबूत हुआ है। राजनीति में युवा का विश्वास कायम हो जाए तो प्रांत, देश विश्व स्तर पर विकास करता है।

भविष्य में आने वाले लोकसभा चुनाव में हमारे पास एक अवसर है युवाओं के अंदर विश्वास भरने का और भारतीय जनता पार्टी के प्रति आस्था जगाने का। हालांकि ये विश्वास पहले से मजबूत है मगर समय-समय पर हमें किसी विशेष अवसर पर या पार्टी के विकास कार्यों का हवाला देकर और मजबूती देनी होती है।

जिससे भाजपा की विजय पताका हमेशा लहराती रहे। आज की इस सभा की इसी बात में है कि हम ज्यादा से ज्यादा यूवा भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े और पार्टी को मजबूती प्रदान करें।

जय हिंद जय भारत

उपचुनाव राजनीतिक भाषण | by election speech in Hindi | hindi speech for politics

आपके कर्म ही आपकी पहचान है
वरना एक नाम के तो हजारों इंसान हैं

सबसे पहले भारत माता को प्रणाम करते हुए दिवंगत आत्मा विधायक श्री….. को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जो आज अपने शुभ कर्मों की छाप छोड़ कर गए हैं।

…….. की विधानसभा सीट के उपचुनाव हेतु आज भारतीय जनता पार्टी की इस कार्यकर्ता सभा में उपस्थित सभी माननीय पदाधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं।

इस कार्यकर्ता सभा में आपकी उपस्थिति भारतीय जनता पार्टी के लिए सच्ची आस्था दर्शा रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रति यह विश्वास जनता में और गहरा होता जा रहा है।

भाजपा के मजबूत स्तंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का शासनकाल सफल रहा है। शिवराज सिंह चौहान का रिकार्ड है कि अब तक सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री पद पर शासन कर चुके हैं।

आज मध्य प्रदेश सरकार ने जनता की आशाओं को पूरा किया है। भाजपा युवा मोर्चा प्रभारी होने के नाते मुझे इस सभा में शामिल होने का अवसर मिला है। पार्टी के प्रति अपना फर्ज निभाते हुए कहना चाहूंगा कि हम वर्तमान सरकार को ताकत दे। उपचुनाव में इस विधानसभा सीट पर विजय प्राप्त करने का मतलब है मध्यप्रदेश की जनता में पूर्ण विश्वास कायम करना।

इसके लिए हम युवाओं को आगे लाएं। आज भाजपा सरकार में हमारे युवाओं में जागरूकता आई है। देशभक्ति की भावना और हित अहित को लेकर युवा कुछ करना चाहता है। युवाओं की जनसख्या ज्यादा है और युवाओं को अगर सही दिशा मिल जाए तो युवा देश के शासन का हिस्सा बनता है।

शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल में युवाओं का विश्वास मजबूत हुआ है। राजनीति में युवा विश्वास कायम हो जाए तो प्रांत, देश विश्व स्तर पर विकास करता है। इस उपचुनाव में हमारे पास एक अवसर है युवाओं के अंदर विश्वास भरने का और भारतीय जनता पार्टी के प्रति आस्था जगाने का।

हालांकि ये विश्वास पहले से मजबूत है मगर समय-समय पर हमें किसी विशेष अवसर पर या पार्टी के विकास कार्यों का हवाला देकर और मजबूती देनी होती है। जिससे भाजपा की विजय पताका हमेशा लहराती रहे।

आज की इस सभा की इसी बात में है कि हम ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़े और उपचुनाव के साथ-साथ भविष्य के लिए भी पार्टी को मजबूती प्रदान करें।

मैं आशा करता हूं कि आज की हमारी यह कार्यकर्ता सभा सफल हुई है और मुझे विश्वास है कि हम एकजुट होकर पार्टी को हमेशा विजय पथ पर चलायमान रखेंगे

जय हिंद जय भारत

भाजपा युवा राजनीतिक संबोधन

विधानसभा …… में आयोजित भाजपा यूवा सम्मेलन में आप सभी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। सबसे पहले मैं भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवाओं के लिए जोरदार तालियां चाहूंगा,जिन्होंने देश की स्वच्छ शासन व्यवस्था का इस सम्मेलन के माध्यम से जोरदार स्वागत किया है।

जनसेवा की नीति पर चलते हुए
भारतीय राजनिति में‌ अपना वजूद है
आज देश के विकास को देख लगता है
भारतीय जनता पार्टी की बुनियाद मजबूत है।

आज जरूरी है हम युवाओं को एक होने की

इसके लिए हम युवाओं को आगे लाएं। आज भाजपा सरकार में हमारे युवाओं में जागरूकता आई है। देशभक्ति की भावना और हित अहित को लेकर युवा कुछ करना चाहता है। भारत में युवाओं की जनसख्या ज्यादा है और युवाओं को अगर सही दिशा मिल जाए तो युवा देश के शासन का हिस्सा बनता है।उत्तरप्रदेश प्रदेश में भाजपा के शासनकाल में युवाओं का विश्वास मजबूत हुआ है। राजनीति में युवा का विश्वास कायम हो जाए तो प्रांत, देश विश्व स्तर पर विकास करता है।

भविष्य में आने वाले लोकसभा चुनाव में हमारे पास एक अवसर है युवाओं के अंदर विश्वास भरने का और भारतीय जनता पार्टी के प्रति आस्था जगाने का। हालांकि ये विश्वास पहले से मजबूत है मगर समय-समय पर हमें किसी विशेष अवसर पर या पार्टी के विकास कार्यों का हवाला देकर और मजबूती देनी होती है। जिससे भाजपा की विजय पताका हमेशा लहराती रहे।

आज की इस सभा की इसी बात में है कि हम ज्यादा से ज्यादा यूवा भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े और पार्टी को मजबूती प्रदान करें।

भाजपा विकास यात्रा भाषण | भाजपा राजनीतिक भाषण political speech for BJP

जिंदगी को ओर भी जिंदा बनायेगे
हम कलम से खून का रिश्ता निभाएंगे
ताज ओर मीनार किस काम के
सबसे पहले आदमी का घर बनायेगे

सबसे पहले आप सभी को मध्यप्रदेश की विकास यात्रा के लिए हार्दिक बधाई। विकास यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम श्री…… ,भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और सभी क्षेत्रवासियों का अभिवादन करता हुं। हमारे लिए गर्व की बात है कि आज मध्यप्रदेश प्रांत ने विकास की ऊंचाइयों को छुआ है।

जब देश का लोकतंत्र शक्तिशाली और पारदर्शी हो तो उस देश को हम लोग पूर्ण रूप से गणतंत्र देश कह सकते हैं। हमारे लोकतंत्र की उज्जवलता को बनाए रखने वाले हमारे लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री ……का आभार जिन्होंने आज क्षेत्र के जनमानस के सपनों को पूरा किया है।

माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की जनसेवा की नीति रीति के साथ प्रांत ने चहुंमुखी विकास किया है। आज मध्य प्रदेश सरकार ने जनता की आशाओं को पूरा किया है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्वयं जनसुनवाई की सभाएं कर करके एक एक व्यक्ति तक सरकारी योजनाओ का लाभ पहुंचाया है। जब गरीब, वंचित लोगों को सरकार से सुविधाएं मिलती है तभी विकास की बात पूरी होती है। इस विकास यात्रा में सरकार की पवित्र मनसा रही है। इस विकास यात्रा में हमारे प्रशासन का पूरा सहयोग रहा है।

छोटे छोटे कदम उठाते हुए आज मध्यप्रदेश प्रांत की तस्वीर बदल चुकी है। हमारी संस्कृति, सभ्यता, शिक्षा,संस्कार, स्वास्थ्य,गरीबी उन्मूलन, नारी सशक्तिकरण, व्यापार, किसान हित इन सभी क्षेत्रों में इस विकास यात्रा को हरी झंडी मिली है। ये हमारा सामूहिक प्रयास है। कोटि कोटि जन की आस्था और आकांक्षा है। इसे हम मिलकर सफल करें।

बेटियों के सम्मान को लेकर सरकार ने लाडली लक्ष्मी योजना को सफल बनाया है। बेटियों की शिक्षा के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का ये अहम कदम है। जिसने आज नारी शक्ति भाजपा के लिए विश्वास मज़बूत हुआ है। हमारे प्रांत के जन जन के विकास को देखकर ऐसा लगता है कि यही सरकार है जो हमारी आकांक्षाओं को पूरा कर रही है। इससे बेहतर जनधर्म की नीति हमें नहीं मिल सकती। क्षेत्रवासियों से कहना चाहूंगा की सत्तापक्ष में पूर्ण रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। ताकि हमारे क्षेत्र का और अधिक विकास हो सके।

कार्यक्रम में उपस्थित हमारे प्रशासनिक अधिकारियों का धन्यवाद करता हूं,जिन्होंने विकास यात्रा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। इसके साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं और उपस्थित बुजुर्गों नौजवानों माताओं बहनों का आभार प्रकट करता हूं जो आपने इस आयोजन को सफल बनाया।

2 पंक्तियों के साथ अपनी वाणी को विराम देता हूं।

जनसेवा की नीति पर चलते हुए
भारतीय जनता पार्टी का वजूद है
प्रांत के विकास को देख लगता है
वर्तमान शासन की बुनियाद मजबूत है

जय हिंद जय भारत

BJP kisan Sabha bhashan | BJP Kisan sabha political speech | political speech

भाजपा किसान सभा भाषण

स्वदेश प्रेम का गीत सुनाता हुँ
सबको अपना मीत बनाता हुँ
देशहित में हो आचरण मेरा
ऐसी कोई रीत चलाता हुँ

सर्वप्रथम भारत माता को नमन करता हूँ। लघु भारत के रूप में एकत्र हुए अभी महानुभावों एवं भूमिपुत्र किसानों का हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ जिन्होंने मुझे भाजपा किसान मोर्चा का मंडल संयोजक चुनकर जनकल्याण का अवसर प्रदान किया है।

नमन करता हूँ भारतवर्ष के लिए समर्पित महान यशस्वी पुरुष भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी को जिनके देश के प्रति समर्पण और जनधर्म के कार्यों से देश ने गत 6,7 वर्षों में नई ऊंचाइयों को छुआ है।

जहां तक किसानों की बात है मैं स्वयं एक किसान परिवार में पला हूँ।एक किसान के संघर्ष भरे जीवन से भली प्रकार से परिचित हूँ। किसान की व्यथा को समझते हुए वर्तमान भाजपा सरकार में भूमि पुत्र को भिन्न भिन्न योजनाओं में तत्काल प्रभाव से सहायता दी जाने लगी। किसानों के हित में 3 कृषि कानून बनाए गए। ये बात भी मैं जरूर कहूंगा कि विपक्षी दलों द्वारा कुछ लोगों को बरगला कर ये हवा भी फैलाई जा रही है कि कानून किसान के हित में नहीं है।

किसानों के हित में अपनी राजनीति चमकाने के लिए कुछ लोग जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। मगर एक बात हम याद रखें की अगर किसी को लगता है कि वर्तमान केंद्र सरकार भूमिपुत्र के पक्ष में नहीं है।तो इस बात की उम्मीद बिलकुल छोड़ दें कि कभी कोई अन्य सरकार किसान को गले लगाएगी। अतीत की सत्ताओं में किसान हमेशा भाग्यभरोसे रहा है।

विपक्षी पार्टियों को भी धरतीपुत्र की तब याद आई जब भारतीय जनता पार्टी ने किसानों के लिए कुछ कदम उठाए। आज ये अच्छा करना विपक्षियों के लिए किरकिरी बना हुआ है।
किसी शायर ने सच कहा है।

मैं ही भारी पड़ा जमाने पर
तीर फिर लग गया निशाने पर
कितनी नाराज है अंधेरी रात
एक जुगनू के टिमटिमाने पर

आज मोदी जी प्रतिपक्ष के ऊपर भारी है।

देश के शिक्षित लोग और 90 प्रतिशत लोग और किसान शासन से खुश हैं।

आज के ये किसान कल्याण रैली का लक्ष्य है भूमि पुत्र का सम्मान और उसकी प्रतिभा को गौरव प्रदान करना। आज भाजपा सरकार के शासन में ये संभव हुआ है कि किसानों के कल्याण के लिए भरसक प्रयास हुए हैं।

विपक्षी पार्टी को प्रतिरोध करना पड़ता है मगर वो भी जानते हैं या उनके मन में जरुर है कि वर्तमान शासन में किसानों पर विशेष रुप से ध्यान दिया गया है।

ठिठुराती ठंड में कदम कदम पर बर्फ जमती है
घिसे पुराने कपड़ों से खुशबूदार मिट्टी छनती है
कैसी दौड़ भरी जिंदगी है तेरी ऐ भूमिपुत्र
तेरा पसीना बहता है तो मेरी रोटी बनती है

भाजपा सरकार ने किसान के इस दर्द और उसकी महानता को समझकर उसे सम्मान देने का कार्य किया है

राष्ट्रहित, भारतभूमि के प्रति प्रेम ऐसे भारतीय जनता पार्टी के आदर्श रहें हैं। इन्हीं आदर्शो से आज छोटे किसानों के खाते में पैसे, दुर्घटना बीमा या ऋण संबंधी हर सुविधा सुचारू रूप से संचालित है।

इस भूमि पुत्र को मैं प्रणाम करता हूं। पता नहीं कितने अरसे बाद किसान की खोई हुई प्रतिष्ठा वापिस लौटी है।

भाजपा चुनावी सभा भाषण | BJP election speech | Bhartiya Janata Party bhashan

BJP party election speech

आपके कर्म ही आपकी पहचान है
वरना एक नाम के तो हजारों इंसान हैं

सबसे पहले भारत माता को प्रणाम करते हुए ग्रामीण आँचल से पधारे समस्त युवाओं का माताओं-बहनों का अभिवादन करते हुए हमारी सभ्यता संस्कृति के संस्कार सँजोये आयु से अनुभवी सम्मानित बुजुर्गों को चरण वन्दन करता हूँ।

…….. की विधानसभा सीट के चुनाव हेतु आज भारतीय जनता पार्टी की इस चुनावी सभा में उपस्थित सभी माननीय पदाधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं।

इस सभा में आपकी उपस्थिति भारतीय जनता पार्टी के लिए सच्ची आस्था दर्शा रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रति यह विश्वास जनता में और गहरा होता जा रहा है। भाजपा के मजबूत स्तंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री…….. का शासनकाल सफल रहा है।

आज hp सरकार ने जनता की आशाओं को पूरा किया है। भाजपा युवा मोर्चा प्रभारी होने के नाते मुझे इस सभा में शामिल होने का अवसर मिला है। पार्टी के प्रति अपना फर्ज निभाते हुए कहना चाहूंगा कि हम वर्तमान सरकार को ताकत दे।

चुनाव में भाजपा की विजय का मतलब है देवभूमि की जनता में पूर्ण विश्वास कायम करना। इसके लिए हम युवाओं को आगे लाएं। आज भाजपा सरकार में हमारे युवाओं में जागरूकता आई है। देशभक्ति की भावना और हित अहित को लेकर युवा कुछ करना चाहता है।

युवाओं की जनसख्या ज्यादा है और युवाओं को अगर सही दिशा मिल जाए तो युवा देश के शासन का हिस्सा बनता है।

……….. के शासनकाल में युवाओं का विश्वास मजबूत हुआ है। राजनीति में युवा विश्वास कायम हो जाए तो प्रांत, देश विश्व स्तर पर विकास करता है।

इस चुनाव में हमारे पास एक अवसर है युवाओं के अंदर विश्वास भरने का और भारतीय जनता पार्टी के प्रति आस्था जगाने का।

हालांकि ये विश्वास पहले से मजबूत है मगर समय-समय पर हमें किसी विशेष अवसर पर या पार्टी के विकास कार्यों का हवाला देकर और मजबूती देनी होती है।

जिससे भाजपा की विजय पताका हमेशा लहराती रहे। आज की इस सभा की इसी बात में है कि हम ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़े और चुनाव के साथ-साथ भविष्य के लिए भी पार्टी को मजबूती प्रदान करें।

अगर आज गरीब जनता की सुध ली तो वो भाजपा का शासन है।युवाओं में देशहित के भाव जागे तो भाजपा के शासन काल मेंयुवाओं को नई रोजगार गारंटी मिली तो मोदी जी के शासन में। महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा देने वाली भाजपा सरकार है।

आज हमें जरूरत है एक होकर हिमाचल में पुनः भगवा लहराने की। यही शासन हमारी देवभूमि को समृद्धि दे सकता है। आपका एक एक वोट आपके प्रत्याषी के विश्वास और विजय को मजबूत करेगा।

मैं आशा करता हूं कि आज की हमारी यह सभा सफल हुई है और मुझे विश्वास है कि हम एकजुट होकर पार्टी को हमेशा विजय पथ पर चलायमान रखेंगे

जय हिंद जय भारत

Political speech for BJP | BJP party speech | Rajnitik bhashan BJP

भाजपा नेता स्वागत समारोह

सर्वप्रथम आप सभी को प्रणाम करता हूँ।

हमारे माननीय श्री…… जी के स्वागत समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथि एवं राष्ट्रहित के लिए समर्पित भारतीय जनता पार्टी के प्रति आस्थावान कार्यकर्ताओं,ग्रामवासियों,समाज बंधुओं और बहनों का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि माननीय श्री….. जी जनसेवा के कार्यों और जनकल्याण की भावना की बदौलत इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

इनके सम्मान में 2 पंक्तियां कहना चाहूंगा।

अतिथि देवो भवः
कहती ये भारत की धरा
स्वागत करके आपका
निभा रहे हैं परम्परा

अतिथि सत्कार कि इसी परंपरा के चलते हमारे गांव में पहुंचे श्री… जी


Share the Post

2 thoughts on “Bjp Party Election Speech In hindi |भारतीय जनता पार्टी भाषण”

Leave a Comment