Women’s Day Speech and Shayari | महिला दिवस मंच संचालन शायरी स्क्रिप्ट

Women’s Day Speech and Shayari

8 मार्च महिला दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

मित्रों अगर आप महिला सशक्तिकरण दिवस पर मंच संचालन करना चाहते हैं या भाषण देना चाहते हैं। तो सबसे पहले यह जरूरी है कि आपके आप भाव अच्छे होने चाहिए।

किसी भी महिला या पुरुष को संचालन करना है या भाषण देना है तो यह बात जान लें कि नारी के प्रति आपकी सोच उच्च होनी चाहिए।

अगर ऐसा होगा तो आपके शब्दों, शायरी में जान होगी।

आपको मेरे संचालन करना है भाषण देना उसके लिए नीचे विषय सामग्री दी हुई है शायरी समेत कुछ एक ऐतिहासिक आर्टिकल किए हुए हैं।
इनकी मदद से आपका कार्यक्रम अच्छा होगा।

—————————————-
नोट: अगर आपको नारी दिवस के मंच संचालन की शुरुआत करनी हो या अतिथि स्वागत करना हो।
इसके लिए आप हमारी इसी वेबसाइट पर अन्य आर्टिकल देखें। अतिथि स्वागत, संचालन की शुरुआत की शायरी सहित स्क्रिप्ट मिल जाएगी।
—————————————-

यह दिवस जिला स्तर पर राज्य स्तर पर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है।

जिसमें महिलाओं को सम्मान देते हुए उनके अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक करवाया जाता है। सबसे पहले जानना जरूरी है कि इस दिन की जरूरत क्यों पड़ी?

जगत जननी नारी जो प्राथमिक है मगर इसके स्वभाव में शीलता,संकोच होने की इसकी प्रकृति को पुरुष ने कमजोरी समझ लिया। जिसके परिणाम स्वरूप नारी को दबाया गया।इसके अधिकारों का हनन किया गया।

चरागों को उछाला जा रहा है
हवा पर रौब डाला जा रहा है
हमीं बुनियाद है घर की
और हमें ही घर से निकाला जा रहा

जो अपने ही घर में गुलामी की आग में बरसों जली और हर सांचे में चुपचाप बढ़ती गई।

तू आग में ऐ औरत ज़िंदा भी जली बरसों
साँचे में हर इक ग़म के चुप-चाप ढली बरसों

लेकिन एक समय ऐसा आया नारी ने स्वयं अपनी मानसिक सामाजिक सुरक्षा और स्वतंत्रता के लिए एक आवाज उठाई।

आप रास्ते रोक सकते हो
हमे नही
हम इरादो से सफर करते हैं
कदमो से नही

दरअसल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक मज़दूर आंदोलन से उपजा है. इसका बीजारोपण साल 1908 में हुआ था जब 15 हज़ार औरतों ने न्यूयॉर्क शहर में मार्च निकालकर नौकरी में कम घंटों की मांग की थी.

इसके अलावा उनकी मांग थी कि उन्हें बेहतर वेतन दिया जाए और मतदान करने का अधिकार भी दिया जाए. एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमरीका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया.

नारी शक्ति ने अपने विश्वास और संघर्ष के बलबूते पर अपने अधिकारों को पाने और समाज में सम्मान प्राप्त करने के लिए महान यज्ञ आरंभ कर दिया

जिससे विश्व भर में नारी जगत में एक आत्मविश्वास और उत्साह का संचार हुआ तथा यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने लगा।

बिजली चमकती हैं तो आकाश बदल देती हैं
आंधी उठती हैं तो दिन रात बदल देती हैं
जब गरजती हैं नारी शक्ति तो
इतिहास बदल देती हैं.

यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बनाने का आइडिया आया कहां से?

ये आइडिया एक महिला का ही था. क्लारा ज़ेटकिन ने 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं की एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सुझाव दिया. उस वक़्त कॉन्फ़्रेंस में 17 देशों की 100 महिलाएं मौजूद थीं. उन सभी ने इस सुझाव का समर्थन किया.

सबसे पहले साल 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्ज़रलैंड में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था. लेकिन तकनीकी तौर पर इस साल हम 109वां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहे हैं.

1975 में महिला दिवस को आधिकारिक मान्यता उस वक्त दी गई थी जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे वार्षिक तौर पर एक थीम के साथ मनाना शुरू किया. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पहली थीम थी ‘सेलीब्रेटिंग द पास्ट, प्लानिंग फ़ॉर द फ्यूचर.’

आज हम अपने घर में माँ,बहन,बेटी,पत्नी के रूप में मिली नारी को दिल से अभिनन्दन करें।

जिस घर में होता नहीं
नारी का सम्मान
मिट जाती है एक दिन
उस घर की पहचान

जगतजननी नारी ने पुरुष को उपजने के लिए कोख दी। आज उसी की कोख से जन्म लेकर अगर उसी का असम्मान करते हैं तो हमारा जन्म लेना ही व्यर्थ हो गया।

अपमान मत करना नारी का
इनके बल पर जग चलता है
पुरुष जन्म लेकर
नारी की गोद मे ही पलता है

नारी भी नारी का सम्मान करे।
घर में सास बहू के रिश्ते में प्यार आये और हम पुरूष समाज में बहन बेटियों के प्रति पवित्रता का
भाव रखते हुए करुणा और दया की मूर्ति औरत का हमेशा आदर करें।

तू मां है बहन है भी बेटी है सारा जहान है
तुँ ही तो अब इस जग की शान है
तुम शक्ति है दुर्गा है पूरा आसमान है
तुझसे ही तो हिंदुस्तान महान है
तेरे आगे सारे झुकते हैं सर
क्योंकि नारी तू बहुत महान है

धन्यवाद

यह भी पढ़ें

  1. होली कैसे मनाएं | होली पर मंच संचालन शायरी
  2. 26 January देशभक्ति पर  कविता
  3. 26 जनवरी भाषण 2020
  4. Republic Day Speech In Hindi 2020
  5. Starting Anchoring Script with Smile Shayari in Hindi

6 thoughts on “Women’s Day Speech and Shayari | महिला दिवस मंच संचालन शायरी स्क्रिप्ट”

  1. I love what you guys tend to be up too. Such clever work
    and reporting! Keep up the wonderful works guys I’ve added you guys to our blogroll.

    Reply
  2. What’s up, for all time i used to check blog posts here in the early hours in the daylight, as i
    like to learn more and more.

    Reply

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.